Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
KCG

जिले में पहले दिन 736 किसानों से हुई 35 हजार क्विंटल से अधिक की धान खरीदी, कलेक्टर ने लिया जायजा

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. धान खरीदी के पहले दिन 14 नवंबर को कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा ने जिले के धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया। जानकारी अनुसार प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिले में कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी का कार्य प्रारम्भ किया गया है। धान खरीदी केन्द्रों में पहुंचे किसानों को मुंह मीठा कराकर तथा तौल-बाट की पूजा अर्चना कर धान खरीदी की शुरूआत की गई। जिले की सहकारी समितियों में बनाए गए खरीदी एवं उपार्जन केन्द्रों पर किसानों को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके लिए व्यापक प्रबंध किये गये हैं और सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। धान खरीदी पूरी पारदर्शिता और शासन के नियमों के दायरे में हो रही है। धान खरीदी के पहले दिन कलेक्टर ने पिपरिया, भूलाटोला और गोपालपुर धान खरीदी केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धान उपार्जन केंद्रों में धान बेचने आए किसानों से चर्चा की। उन्होंने किसानों से धान उपार्जन केंद्र में लाये गये धान की मात्रा, धान का उत्पादन, धान का समर्थन मूल्य इत्यादि के बारे में जानकारी ली साथ ही मॉइश्चर मीटर से धान की नमी भी जांच की। इसके अलावा उन्होंने धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिये स्थल की साफ-सफाई, पेयजल, किसानों के बैठने के लिये छायादार स्थान, त्रुटिरहित धान खरीदी के लिये कांटा-बाट अथवा इलेक्ट्रॉनिक कांटा का सत्यापन आदि का जायजा लिया और उपार्जन केंद्रों में कैप कवर, बारदाने की व्यवस्था, कम्प्यूटर सेट, प्रिंटर, इंटरनेट सुविधा सहित अन्य व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। कलेक्टर श्री वर्मा ने सभी नोडल अधिकारियों को धान खरीदी केन्द्र में उपस्थित रहकर धान खरीदी कराने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को धान खरीदी कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के सख्त निर्देश दिये वहीं धान खरीदी की सतत निगरानी रखने तथा कोचियों एवं बिचौलियों से अवैध धान की खरीदी-बिक्री पर सख्त कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किये। इस दौरान प्रभारी जिला खाद्य अधिकारी भुनेश्वर चेलक, सहायक पंजीयक रघुराज ठाकुर सहित नोडल अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद थे।

धान खरीदी केन्द्र के पहले दिन जिले के 51 धान खरीदी केन्द्रों में से 46 केन्द्रों में धान खरीदी का शुभारंभ किया गया है जहां 736 किसानों ने 35756.40 क्विंटल धान बेचा है। ज्ञात हो कि जिले में इस वर्ष 2024-25 के लिये 4263510 क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है जिसके तहत पहले दिन 736 किसानों ने 35756.40 क्विंटल धान बेचा है। प्रतिशत की बात करें तो पहले दिन 1.03 किसानों ने अपना धान बेचा है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page