KCG

बोर्ड परीक्षा में अवंती स्कूल के नतीजे रहे प्रभावशाली

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. अवंती पब्लिक स्कूल खैरागढ़ के कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी प्रभावशाली रहे है। नतीजे के बाद कक्षा 10वीं में नम्रता ने 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है जबकि छात्र ओमकार वर्मा ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान और नेहा वर्मा ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। कक्षा 12वीं के कृषि वर्ग में प्रवीण वर्मा ने 75.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है जबकि लेशनी मेरावी ने 74.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान और राहुल वर्मा ने 67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय के प्राचार्य केवल राम वर्मा और संस्था के अध्यक्ष भूखन लाल जंघेल सहित रजभान लोधी, ईश्वर वर्मा ने छात्रों को बधाई देते हुये सतत आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page