Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
अपराध

महिला मित्र के घर में मिली युवक की संदिग्ध अवस्था में लाश

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. महिला मित्र के घर में भिलाई निवासी युवक की संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से नगर में आज सनसनी फैल गई। मौत की जानकारी के बाद युवक के शव का पोस्टमार्टम किया गया हैं और मौत के कारणों का खुलासा करने पुलिस जाँच में जुट गई हैं। जानकारी अनुसार शनिवार की रात को खाना खाकर सोये 35 वर्षीय युवक की रविवार की सुबह लाश मिलने से सिविल अस्पताल चौक इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा हैं भिलाई मरौदा निवासी डागेश्वर मानिकपुरी 35 साल का बीते कुछ दिनो से अस्पताल चौक में रहने वाले एक परिवार के घर आना जाना था। देर रात वह भिलाई से खैरागढ़ पहुॅचा और देर रात खाना खाने के बाद कमरे मे आराम करने चला गया। सुबह घर की महिला उसे चाय देकर उठाने गई तो वह अचेत मिला। पहले 108 को फोन किया, स्टाफ ने मौत की पुष्टि की जिसके बाद महिला दौड़े भागे थाने पहुंची और फिर मौके पर पहुॅची पुलिस ने मृतक का पंचनामा तैयार कर हर एंगल से जॉच शुरू की है। आसपास के लोगो ने बताया कि डागेश्वर मानिकपुरी शादीशुदा और दो बच्चो का बाप है कुछ दिन पहले ही उसका पत्नि से तलाक हुआ है और वह खैरागढ़ में अपने महिला मित्र के घर आना जाना करता रहा हैं। डागेश्वर की मौत को लेकर पहले महिला सीमा टंडन ने भी पूरी जानकारी पुलिस को नहीं दी जिसके चलते मृतक के जेब मे मिले मोबाईल में डॉयल नंबर्स को चेक कर पुलिस ने पता लगाया कि वो मरौदा भिलाई का रहने वाला डागेश्वर है। मर्ग कायम कर पुलिस ने देर शाम पीएम बाद शव उसके परिजनो को सौंप दिया है। डागेश्वर की मौत को लेकर महिला सीमा टंडन के विरोधाभासी बयानो के चलते पुलिस को मृतक का नाम पता जानने मे काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाद मे महिला ने स्वीकार किया वह मृतक को जानती है। शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page