जिला स्तरीय जनपद संघ की अध्यक्ष बनी डॉ.राजेश्री त्रिपाठी

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिले में जनपद पंचायत खैरागढ़ और जनपद पंचायत छुईखदान के समस्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों व सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष-उपाध्यक्ष संघ के गठन को लेकर निर्णय लिया गया और सर्वसम्मति से डॉ.राजेश्री शैलेन्द्र त्रिपाठी (अध्यक्ष जनपद पंचायत खैरागढ़) को जिला अध्यक्ष चुना गया वहीं राजू जंघेल को जिला उपाध्यक्ष, लखन साहू को महामंत्री तथा पुष्पा प्रकाश वर्मा (अध्यक्ष, जनपद पंचायत छुईखदान) को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में सभी सदस्यों ने एकमत होकर नए पदाधिकारियों का समर्थन किया। चुनाव प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण और सहयोगी वातावरण में सम्पन्न हुई। नए पदाधिकारियों से जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष संघ की कार्यप्रणाली को गति मिलने और संगठन को नई दिशा देने की उम्मीद जताई जा रही है।

Exit mobile version