KCG

सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय युवक की मौत

खैरागढ़. खैरागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम घोठिया चौक के पास सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जानकारी अनुसार ग्राम बोइरडीह निवासी मुकेश विश्वकर्मा पिता पुरन विश्वकर्मा उम्र 22 साल शनिवार 9 नवंबर को पोल्ट्री फार्म से काम करके अपने मोटर सायकल क्र. सीजी 08 एडब्ल्यू 5806 से घर वापस लौट रहा था तभी शाम तकरीबन 7 बजे घोठिया चौक के पास पहुंचते ही एक अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी जिससे मुकेश बुरी तरह घायल हो गया। गांव के ही कुछ लोगों ने मुकेश को घायल अवस्था में देखकर सिविल अस्पताल खैरागढ़ लाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में मुकेश को गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हुई है। रविवार को चिकित्सकों द्वारा मुकेश के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है वहीं पुलिस के द्वारा मामले में अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। फिलहाल मुकेश की मौत किस वाहन की ठोकर से हुई है यह पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page