KCGअपराधछत्तीसगढ़

केसीजी पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिग को अहमदाबाद से किया सकुशल बरामद

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। केसीजी पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को अहमदाबाद (गुजरात) से सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में आरोपी पिंटू बंजारे (18 वर्ष), निवासी डोकराभाठा, थाना खैरागढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस के अनुसार 27 मार्च 2026 को प्रार्थी ने थाना खैरागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया गया है। इस पर अपराध धारा 137(2) भा.न्या.सं. के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस को आरोपी के अहमदाबाद में होने की जानकारी मिली। विशेष टीम ने 14 अप्रैल 2026 को ओढव थाना क्षेत्र की आदिनाथ गोकुलनगर सोसायटी में दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया और नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने अपहरण और दुष्कर्म की बात स्वीकार की। विधिसम्मत कार्रवाई के बाद 16 अप्रैल 2026 को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिग बालक-बालिकाओं की खोजबीन और उनकी सकुशल बरामदगी कार्रवाई लगातार जारी है।

Anurag

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page