राजनांदगांव

जालबांधा में महाविद्यालय की स्वीकृति पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. जालबांधा में महाविद्यालय की स्वीकृति प्रदान करने पर युवा कांग्रेसी मनोहर सेन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया है. मनोहर सेन ने कहा कि लंबे समय से महाविद्यालय की मांग क्षेत्रवासियों द्वारा की जा रही है जिसे शनिवार 3 दिसंबर को मुख्यमंत्री द्वारा पूरा किया गया जिससे आसपास के छात्रों में हर्ष का माहौल है.

बता दे कि जालबांधा क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को 18 से 20 किलोमीटर की लंबी दूरी तय कर खैरागढ़ महाविद्यालय आना पड़ता था जिससे खासकर छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता था, छात्राओं को उच् च शिक्षा अर्जित करने में परेशानी न हो इसके लिये मुख्यमंत्री ने जालबांधा क्षेत्र के लिये बड़ी सौगात दी है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page