सत्यमेव न्यूज खैरागढ. स्व.श्री देवी प्रसाद चौबे शासकीय महाविद्यालय गडई में अतिथि व्याख्याता पद के लिये आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई की शाम 5 बजे तक निर्धारित है। आवेदक अपने समस्त प्रमाण पत्र व आवश्यक दस्तावेज के साथ केवल रजिस्टर्ड डाक अथवा स्वयं वाहक के माध्यम से कार्यालय से पावती प्राप्त कर प्रस्तुत कर सकते हैं। संपूर्ण योग्यता व चयन प्रक्रिया अतिथि व्याख्याता नीति 2024 के परिपालन में किया जाएगा। अतिथि व्याख्याता नीति 2024 का अध्ययन महाविद्यालय की सूचना पटल अथवा वेबसाइट महाविद्यालय की वेबसाइट से किया जा सकता है। इसमें रिक्त पद अंग्रेजी, राजनीति विज्ञानं, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, वनस्पतिशास्त्र, प्राणीशास्त्र, गणित, वाणिज्य, कम्प्यूटर साइंस, इतिहास सभी के लिए एक पद स्वीकृत किया गया है।
Related Articles
Check Also
Close
