
छुईखदान के मंगल भवन में आयोजित हुआ समारोह
विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने किया सम्मानित
छुईखदान। खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सामाजिक सरोकार और साहित्यिक परंपरा को सम्मान देते हुए जिले भर के वरिष्ठ एवं नवोदित कवियों-साहित्यकारों का समारोहपूर्वक अभिनंदन किया। शहीद नगरी छुईखदान स्थित मंगल भवन में आयोजित गरिमामयी समारोह में साहित्य और समाजसेवा से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति-पत्र एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक श्रीमती वर्मा ने कहा कि समाज में साहित्यकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। साहित्य समाज की चेतना को दिशा देता है और नई पीढ़ी को संस्कार एवं विचार प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के रचनाकारों को प्रोत्साहन देना उनके लिए गर्व की बात है और ऐसे आयोजनों से साहित्यिक वातावरण को नई ऊर्जा मिलती है। समारोह में सम्मानित होने वाले प्रमुख साहित्यकारों में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.पी.सी.लाल यादव, विनयशरण सिंह, डॉ.राजन यादव, अनुराग शाँति तुरे, श्रीमती निहारिका झा, डॉ.प्रशांत झा, बालकृष्ण गुप्ता, बोध सिंह चंदेल, लक्ष्मण यादव, डॉ.कमलेश प्रसाद शर्मा बाबू, चन्द्रभूषण यदु, देवकांत यदु, गुनी राम वर्मा, मिनेश कुमार साहू, धर्मेंद्र जंघेल, भावेश देशमुख, संकल्प यदु, दिनेश साहू, रवि यादव, दिनेश साहू, मुकेश साहू, नीरज साहू, बिहारीलाल साहू, संजू उईके, सतीश महोबिया, अमर सिंह ठाकुर, अमीर लाल साहू, योगेन्द्र वर्मा, रंजू वर्मा, संदीप जंघेल, सुषमा चौर, प्रतिमा, मनीषा निषाद, टिंकेंद्र धुर्वे, रेशो सिंह, डॉ.श्रीमती लोमन वर्मा, सुधांशु झा, चित्रकला, लता साहू, खिलेश देवांगन, रोशन ठाकुर, चंद्रेश यदु, लीलाधर सिन्हा, मनोज साहू, नीरज सहित अनेक रचनाकार शामिल रहे।

इस अवसर पर विधायक श्रीमती वर्मा ने जिला कांग्रेस कमेटी एवं खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया। इनमें जिलाध्यक्ष गण कोमलदास साहू, गुलशन तिवारी, आरती रिंकू महोबिया, देवराज किशोरदास वैष्णव, धर्मेन्द्र मंडावी, कोसनदास कोसरे, रामानंद साहू, ब्लॉक अध्यक्ष गण रामकुमार पटेल, शत्रुघ्न मन्नू चंदेल, संदीप सिरमौर, डॉ.अरुण भारद्वाज, दिनेश साहू, तेजराम वर्मा, हेमलता ठाकुर, कविता जंघेल, हेमकल्याणी तोड़े, अनुभा चंद्राकर, संतोषी सेन, अमरिका यादव, गोकरण वर्मा, गोकरण जंघेल, कन्हैया कुर्रे, लक्ष्मण विश्वकर्मा, अमन सोनी, संजय जंघेल सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यक्रम में उपस्थित साहित्यकारों एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक श्रीमती वर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक और जनहितैषी कार्यों की सराहना की। आयोजन के दौरान साहित्य, समाज और संगठन के बीच आपसी समन्वय तथा संवाद का सकारात्मक वातावरण देखने को मिला। समारोह के अंत में सभी अतिथियों ने क्षेत्र में साहित्यिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प भी व्यक्त किया।
