KCG

छुईखदान में 8 जनवरी को भारतीय बौद्ध महासभा के जिला अध्यक्ष का चुनाव

चुनाव को लेकर खैरागढ़ रेस्ट हाउस में हुई बैठक

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. नवगठित जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में भारतीय बौद्ध महासभा के जिला अध्यक्ष का चुनाव आगामी 8 जनवरी रविवार को छुईखदान स्थित रेस्ट हाउस में संपन्न होगा. चुनाव को लेकर शुक्रवार 6 जनवरी को खैरागढ़ स्थित रेस्ट हाउस में बौद्ध महासभा की बैठक आहूत की गई जहां बड़ी संख्या में सामाजिकगण उपस्थित हुये. इस दौरान निर्णय लिया गया कि रविवार की दोपहर 12 बजे छुईखदान स्थित रेस्ट हाउस में जिला अध्यक्ष का चुनाव संपन्न होगा जिसकी रूपरेखा भी तैयार की गई. उक्त चुनाव में सभी सामाजिक बंधुओं को उपस्थिति की अपील की गई है. बता दे कि नवीन जिला निर्माण के बाद समाज के विस्तार को लेकर जिला अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति की जानी है जिसे लेकर बौद्ध महासभा की तैयारी चल रही है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page