छह माह से फरार आरोपी जालबांधा पुलिस के हत्थे चढ़ा, न्यायिक रिमांड पर गया जेल

सत्यमेव न्यूज जालबांधा। जिले में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी जालबांधा को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। करीब छह माह से फरार चल रहे धारा 69 बीएनएसएस के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों एवं रिश्तेदारों के यहां तलाश की गई लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद आरोपी के फरार रहने पर माननीय न्यायालय में धारा 193(8) बीएनएसएस के तहत फरारी का अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया है। लगातार पतासाजी के दौरान 31 जुलाई 2026 को पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेने में सफलता हासिल की। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। केसीजी पुलिस ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान निरंतर जारी है। ऐसे आरोपियों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version