राज्योत्सव 2026 : खैरागढ़ में मंत्री दयालदास बघेल होंगे मुख्य अतिथि

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 सोमवार को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला मुख्यालय में एक दिवसीय राज्योत्सव समारोह का आयोजन किया जाएगा। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 27 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार राज्योत्सव समारोह में मंत्री दयालदास बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। राज्य शासन द्वारा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले राज्योत्सव कार्यक्रमों के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी की गई है। इसी क्रम में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के लिए मंत्री दयालदास बघेल को मुख्य अतिथि नामांकित किया गया है।जिला प्रशासन द्वारा राज्योत्सव समारोह के गरिमामय एवं सुव्यवस्थित आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

↑
Exit mobile version