KCG

जिला भाजपा कार्यालय में भाजपाईयों ने सुनी मन की बात

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. जिला भाजपा कार्यालय में भाजपाईयों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक कार्यक्रम मन की बात का श्रवण किया। इस दौरान जिपं. उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि आज के इस प्रसारण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमारे छत्तीसगढ़ के बस्तर ओलंपिक की भी सराहना की जो हम सभी प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है। यह देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा के नेतृत्व का ही परिणाम है कि बस्तर माओवाद प्रभावित क्षेत्र के रुप में जाना जाता था आज वह बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजनों और अपने तेज विकास के लिए जाना जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आमजन के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन पर भी बात की। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू, टीके चन्देल, रामाधार रजक, कृष्णा वर्मा, गोरेलाल वर्मा, बिशेषर साहू, कीर्ति वर्मा व शशांक ताम्रकार सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page