शिक्षा

चेन्नई में राष्ट्रीय युवा उत्सव में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय का शानदार प्रदर्शन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने चेन्नई में आयोजित 39वें राष्ट्रीय अंतर विश्वविद्यालय युवा उत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया है। यह आयोजन अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ द्वारा सत्यभामा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में संपन्न हुआ जिसमें देशभर के विश्वविद्यालयों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.लवली शर्मा के संरक्षण तथा अधिष्ठाता संगीत एवं नृत्य संकाय प्रो.नमन दत्त अधिष्ठाता दृश्यकला संकाय डॉ.मानस साहू और अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ.देवमाईत मिंज के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने विभिन्न विधाओं में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। समूह गान में विश्वविद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं सुगम संगीत में शगुन पाठक और शास्त्रीय नृत्य में साराक्षी सक्सेना ने द्वितीय स्थान हासिल किया। शास्त्रीय वाद्य वादन वायलिन में धात्री संत और कोलाज कला में गुलशन साहू को तृतीय स्थान मिला। इसके अलावा शास्त्रीय गायन में प्रिया कुमारी तथा स्पॉट पेंटिंग में कानन खंडेलवाल ने पंचम स्थान प्राप्त किया। इस युवा उत्सव में प्रथा रामटेके, मोनिका निराला, प्रिया कुमारी, प्रियांशु पाण्डेय, शगुन पाठक, निखिल आनंद, साराक्षी सक्सेना, गुलशन साहू, कानन खंडेलवाल और धात्री संत ने विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। वाद्य संगत में रामचंद्र सर्पे, शफीक हुसैन, दीपक दास मंहत, रोशन कुमार, मौलश्री सिंह, फिजाम महेंद्र सिंह, आर्यन मन्होत्रा और बी.शरत का महत्वपूर्ण योगदान रहा। दल का नेतृत्व सहायक प्राध्यापक कपिल सिंह वर्मा दृश्यकला संकाय और अतिथि व्याख्याता डॉ.गुंजन तिवारी नृत्य संकाय ने किया। प्रतियोगिता से लौटने पर विद्यार्थियों ने कुलपति से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर कुलपति ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और निरंतर अभ्यास के लिए प्रेरित किया। इस दौरान छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ.देवमाईत मिंज सहित संगतकार और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page