KCG

घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग, खाद्य विभाग ने छापा मार किया 15 नग सिलेंडर जप्त

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग की शिकायत पर खाद्य विभाग ने औचक निरीक्षण के दौरान 5 प्रतिष्ठानो मे दबिश देकर 15 नग घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किया। सहायक खाद्य अधिकारी संजय ठाकुर, खाद्य निरीक्षक विनोद सागर, मनीष धु्रव, गरिमा शोरी, डालेश्वरी देवदारे सहित अन्य विभागीय अधिकारियो ने घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग की लगातार शिकायतो के मद्देनजर होटलो मे दबिश दी और घरेल गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करते पाए जाने पर द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस प्रदाय व वितरण विनियमन ओदश के तहत कारवाई कर सिलेंडर जप्त किया है। अधिकारियो ने होटल नर्मदा से 5 नग, होटल सीजी 33 से 3 नग, मा अन्नपूर्णा मेस व कैफे से 3 नग और अग्रवाल भोजनालय से 1 नग घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग करते पाए जाने पर जप्ती की कारवाई कर प्रतिवेदन कलेक्टर कार्यालय प्रेषित किया है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page