KCGअपराध

जिले में सट्टा के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी

सत्यमेव न्यूज छुईखदान। जिले में सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में छुईखदान क्षेत्र में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन सट्टा पट्टी नगदी राशि सहित अन्य सामग्री जब्त की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जयस्तंभ छुईखदान के पास एक व्यक्ति लोगों से पैसा लेकर कागज पर अंकों के आगे रकम दर्ज कर सट्टा संचालन कर रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान छेरकुराम वर्मा (57 वर्ष), निवासी कानीमेरा थाना छुईखदान के रूप में हुई है। उसके पास से एक पुराना एंड्रॉइड मोबाइल सैमसंग गैलेक्सी, सट्टा पट्टी, एक डॉट पेन, मोबाइल संदेश का स्क्रीनशॉट तथा 1210 रुपये नकद बरामद किए गए। जब्त मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 3000 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 और 7 के तहत अपराध दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है। इस कार्रवाई में छुईखदान थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सट्टा जुआ और अवैध शराब जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page