KCG

घोघरे में देशभक्ति के जयघोष के साथ स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा रैली

सत्यमेव न्यूज घोघरे। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत प्राथमिक शाला घोघरे में शुक्रवार को देशभक्ति से ओतप्रोत तिरंगा रैली निकाली गई। विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत शाला परिसर से हुई। प्रधान पाठिका श्रीमती मधुबाला राजपूत ने विद्यार्थियों को तिरंगे के इतिहास, स्वरूप और राष्ट्रीय जीवन में उसके महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। इसके बाद शिक्षक खेमराज वैष्णव ने भी विद्यार्थियों को अभियान के उद्देश्य और नागरिकों की जिम्मेदारियों के संबंध में जानकारी दी। इसके पश्चात विद्यार्थियों और ग्रामीणों की तिरंगा रैली गांव की विभिन्न गलियों से होकर निकली। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे बच्चों ने देशभक्ति के नारे और जयघोष लगाए। रैली में गांव के युवा टिकेश, कार्तिक, टिकेश्वर, हेमराज रामबिलास, मंगलू और धिराज सहित बड़ी संख्या में बुजुर्ग एवं महिलाओं ने सहभागिता की। गाँव भ्रमण के बाद रैली पुनः विद्यालय परिसर पहुंची जहां देशभक्ति के नारों और उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच कार्यक्रम का समापन किया गया। आयोजन ने ग्रामीणों और विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता एवं देशप्रेम की भावना को और मजबूत किया।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page