KCG

गणतंत्र दिवस पर वन विभाग निकालेगी जल शक्ति अभियान थीम पर झांकी

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. गणतंत्र दिवस समारोह में वन विभाग द्वारा जल संरक्षण और जैव विविधता पर आधारित विशेष झांकी प्रस्तुत की जाएगी। झांकी का थीम जल शक्ति अभियान पर केंद्रित है जिसमें जिले की उपलब्धियों और पर्यावरण संरक्षण के प्रति किये गये प्रयासों को प्रदर्शित की जायेगी।

केसीजी जिले ने जल शक्ति अभियान के तहत 2 लाख 50 हज़ार घन मीटर पानी संरक्षित करने में सफलता प्राप्त की है। इन प्रयासों के चलते जिले के जल स्तर में सुधार हुआ है और यह क्षेत्र अब जैव विविधता के लिए एक आदर्श स्थल बन गया है। पानी के संरक्षण ने न केवल प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित किया बल्कि स्थानीय पारिस्थितिकीय तंत्र को भी मजबूती दी है। पानी की उपलब्धता और पर्यावरणीय संतुलन में सुधार के परिणामस्वरूप खैरागढ़ की आर्द्र भूमि अब प्रवासी पक्षियों का बसेरा बन गई है। इस क्षेत्र में विशेष रूप से कॉमन पोशार्ड पक्षी बड़ी संख्या में देखे जा रहे हैं। ये पक्षी अपनी खूबसूरती और प्रवास के लिए मशहूर है और इनके आगमन से स्थानीय जैव विविधता व पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है। झांकी को कॉमन पोशार्ड पक्षी के आकार और स्वरूप के आधार पर डिजाइन किया गया है। झांकी में जल संरक्षण के महत्व और जैव विविधता को उभारा जाएगा। इसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाने का प्रयास किया जायेगा। झांकी में नदियों, तालाबों और आर्द्र भूमि के चित्रण के साथ जल संरक्षण से होने वाले लाभों को भी दर्शाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page