Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
KCG

गंडई को छोड़कर जिले के सात मंडल भाजपा अध्यक्षों की हुई घोषणा

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. भाजपा संगठन ने केसीजी जिले की बहुप्रतिक्षित मंडल अध्यक्षों की सूची शुक्रवार को जारी कर दी है। जिला भाजपा पर्यवेक्षक व पूर्व सांसद चंदूलाल साहू की उपस्थिति में जिला भाजपा कार्यालय खैरागढ़ में मंडल अध्यक्षों के नामों का बंद लिफाफा प्रभारियों को सौंपा गया। जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू ने बताया कि खैरागढ़ मंडल की महती जिम्मेदारी अमलीडीह सरपंच दिनेश वर्मा को दी गई है। अतरिया में मंडल के पूर्व महामंत्री देवकुमार सेन को अध्यक्ष बनाया गया है वहीं ठेलकाडीह मंडल का अध्यक्ष क्षेत्र के सक्रिय भाजपा नेता भोज बंजारे को बनाया गया है। पांडादाह मंडल की जिम्मेदारी पूर्व महामंत्री गोरेलाल वर्मा को दी गई है वहीं छुईखदान मंडल भाजपा की कमान भावेश कोचर को मिली है। नर्मदा मंडल की जिम्मेदारी आनंद पटेल व साल्हेवारा मंडल की जिम्मेदारी शत्रुहन साहू को दी गई है।

Advertisement

गंडई मंडल भाजपा का पेंच फंसा, नहीं की गई घोषणा

भारतीय जनता पार्टी ने नवीन जिला गठन के बाद अपने मंडलों को नये सिरे से विस्तार देकर कुल 8 मंडल बनाये हैं। इसमें राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण गंडई मंडल भाजपा के अध्यक्ष का पेंच बहरहाल फंस गया है। बताया जा रहा है कि मंडल अध्यक्ष के लिये भाजपा नेता राकेश ठाकुर, टुम्मन साहू व दूजेराम वर्मा के नामों का पैनल गया था लेकिन संगठन स्तर पर पूर्ण समहति नहीं बन पाने के कारण फिलहाल गंडई मंडल भाजपा अध्यक्ष की घोषणा रोक दी गई है। बताया जा रहा है कि दो-तीन दिनों में यहां भी अध्यक्ष चुन लिया जायेगा। मंडल अध्यक्षों के नाम चयन के लिये पैनल की बात की जाये तो खैरागढ़ व बाजार अतरिया से सिंगल क्रमशः दिनेश वर्मा व देवकुमार सेन का नाम ही था वहीं छुईखदान से ललित कोचर, नर्मदा से संतन साहू व सुधीर गोलछा की भी दावेदारी थी। साल्हेवारा से ललित सोनी व पांडादाह से सन्नी यदु व प्रमोद जंघेल दावेदारी में थे। इसी तर्ज पर ठेलकाडीह से मंथीर साहू व विश्राम वर्मा ने दावेदारी की थी। बहरहाल नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, जिला महामंत्री रामाधार रजक, टीके चंदेल, नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा चंद्राकर, विकेश गुप्ता, विनय देवांगन, महेश गिरी गोस्वामी, नीलिमा गोस्वामी, दिलीप राजपूत, बिशेसर साहू, कृष्ण वर्मा, गिरवर पटेल सहित भाजपा नेताओं ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

Advertisement

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page