Advertisement
Untitled design
Untitled design
previous arrow
next arrow
पॉलिटिक्स

कांग्रेसियों पर हुये लाठीचार्ज के विरोध में मुख्यमंत्री व गृहमंत्री का खैरागढ़ में हुआ पुतला दहन

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. भिलाई में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान हुये लाठीचार्ज के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा जिला मुख्यालय खैरागढ़ में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस जिला अध्यक्ष गजेन्द्र ठाकरे के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान जिला अध्यक्ष श्री ठाकरे ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के साथ अभद्रता की जाती है जिसके विरोध में कांग्रेसी शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे। भिलाई में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का काफिला रोकने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज की जिसके विरोध में केसीजी जिले के कांग्रेसियों ने नगर के राजीव चौक में प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री व गृहमंत्री का पुतला दहन किया है।

जिला उपाध्य्क्ष उत्तम सिंह ने कहा कि राज्य सरकार एफआईआर दर्ज करना तत्काल बंद करे अन्यथा आने वाले दिनों में कांग्रेसी सड़क की लड़ाई लड़ेंगे और उग्र रूप में अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान जिला अध्यक्ष गजेन्द्र ठाकरे, उपाध्यक्ष उत्तम सिंह ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष आकाशदीप सिंह व कोमल साहू, शहर अध्यक्ष भीखमचंद छाजेड़, छुईखदान अध्यक्ष रामकुमार पटेल, नपा उपध्यक्ष रज्जाक खान, दीपक देवांगन, पुरूषोत्तम वर्मा, शत्रुहन धृतलहरे, पलाश सिंह, कामदेव जंघेल, समीर कुरैशी, नदीम मेमन, राजा सोलंकी, पूरन सारथी, अरूण भारद्वाज, भरत चंद्राकर, भिज्ञेश यदु, दिनेश साहू, संजू सिंह, राधे पटेल, अशोक जंघेल, मन्नू जंघेल, मोतीलाल जंघेल, सुरेन्द्र जायसवाल, मोहसीन खान, लक्ष्मण विश्वकर्मा, सज्जाक खान, देवराज किशोर दास, कोसन राज कोसरे, रोहित गपेश वैष्णव, अशोक वर्मा, लिखन जंघेल, देवेन्द्र सोरी, शैलेन्द्र जायसवाल, श्याम वर्मा, रिंकु गुप्ता, खुमान वर्मा, हिमांचल राजपूत, नंदु वर्मा, कोमल वर्मा, मोहन वर्मा, बल्देव वर्मा, सत्यवान वर्मा सहित कांग्रेसी मौजूद रहे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page