KCG

बाजार अतरिया मे मतदान केंद्र के आसपास खुली दुकानों को प्रशासन ने कराया बंद

प्राधिकार प्राप्त मिडिया कर्मी को भी पोलिंग बूथ अंदर घुसने नहीं दिया गया 

मिडिया प्रतिनिधियों को बाहर से ही करना पड़ी रिपोर्टिंग

सत्यमेव न्यूज़/बाजार अतरिया. विधानसभा चुनाव मे लगे पुलिस के जवानो ने मतदान केंद्र के आसपास के कुछ दुकानों को सुबह 8 बजे से बंद करवा दिया. व्यापारियों के निवेदन करने के बाद भी पुलिस जवानो के दबंगई के चलते कई घंटे दुकाने बंद रही. हालांकि आज मतदान के दिन बाजार अतरिया मे बाजार का दिन भी था और दो घंटे बाद सभी व्यापारियों ने अपना दुकान खोल लिया. दुकानदारों के मुताबिक यहां ड्यूटी मे लगे जवानो के द्वारा शांति से चुनाव कराने के बजाय उलझने लगे. कई व्यापारियों ने अपना दुकान खोले रखा. बाद मे बाजार मे भीड़ बढ़ती गई. खबर ये भी है कि जवानो ने भारत निर्वाचन आयोग से प्राधिकृत मिडिया प्रतिनिधि को पोलिंग बूथ अंदर जाने नहीं दिया. जबकि निर्वाचन आयोग के द्वारा मतदान केन्द्रो मे प्रवेश के लिये बाकायदा प्राधिकार पत्र जारी हुआ था. मिडियाकर्मियों ने बूथ के बाहर से ही रिपोरिंग की.

ReplyReply allForward

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page