अपराध

रथयात्रा के दिन कीटनाशक के सेवन से बुजुर्ग की मौत

मामला ग्राम जोगीदल्ली का

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. ग्राम जोगीदल्ली निवासी एक बुजुर्ग की कीटनाशक सेवन करने से मौत हो गई. जानकारी अनुसार ग्राम जोगीदल्ली निवासी देवनाथ पिता लखोराम वर्मा उम्र 60 साल ने रथयात्रा के दिन शुक्रवार 1 जुलाई को कीटनाशक का सेवन कर लिया. घटना दोपहर तकरीबन 2:30 बजे की बताई जा रही है जब वह घर में था और फसलों में छिडक़ने के लिये रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया. मामले की जानकारी होते ही परिजनों ने 108 को मामले की सूचना दी जिसके बाद परिजनों ने 108 की सहायता से बुजुर्ग को सिविल अस्पताल खैरागढ़ लाया जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार कर बुजुर्ग की गंभीर हालत को देखते हुये उच् च उपचार के लिये मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया लेकिन अस्पताल से निकलने के पहले ही बुजुर्ग की मौत हो गई. देवनाथ की मृत्यु पश्चात चिकित्सकों ने उसके शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page