KCGअपराध

गांजा बेचते आरोपी को पुलिस ने दबोचा, 335 ग्राम मादक पदार्थ जब्त

सत्यमेव न्यूज छुईखदान। छुईखदान पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 335 ग्राम गांजा और बिक्री से प्राप्त नकदी जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर उपजेल सलोनी भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम खैरानवापारा निवासी प्रकाश वर्मा (50) अपने घर के समीप झाड़ियों में गांजा छिपाकर उसकी बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान झाड़ियों में रखी प्लास्टिक की बोरी से अलग-अलग पैकेटों में रखा 335 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 2,500 रुपये तथा बिक्री से प्राप्त 600 रुपये नकद भी पुलिस ने जब्त किया। इस प्रकार कुल 3,100 रुपये की संपत्ति जब्त की गई। मामले में आरोपी के विरुद्ध थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 287/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार को आरोपी को जेएमएफसी न्यायालय छुईखदान में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर उपजेल सलोनी भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि पूरी कार्रवाई में छुईखदान थाना स्टाफ और साइबर सेल केसीजी की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page