KCG

महिलाओं के सम्मान में निकली निवेदन यात्रा

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर के दाऊचौरा वार्ड में आत्मनिर्भर खैरागढ़ के सेवाभावी साथियों द्वारा “निवेदन यात्रा” निकालकर स्वच्छता दीदियों का सम्मान किया गया। इस दौरान स्वच्छता कर्मियों को तिरंगा बैज लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा नगर को स्वच्छ बनाने में उनके योगदान की सराहना की गई। निवेदन यात्रा के दौरान सेवाभावी साथियों और स्वच्छता दीदियों ने वार्ड क्रमांक 16 और 17 के घर-घर जाकर नागरिकों से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग देने की अपील की साथ ही लोगों को कचरा पृथक्करण के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर सेवाभावी साथियों ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है यदि लोग घरों से ही गीला और सूखा कचरा अलग-अलग देंगे तो स्वच्छता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। वार्ड के नागरिकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए स्वच्छता बनाए रखने और कचरा पृथक्करण का पालन करने का संकल्प लिया। महिला दिवस पर निकली यह निवेदन यात्रा स्वच्छता दीदियों के सम्मान के साथ-साथ समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता का प्रेरणादायी संदेश भी दे गई। इस अवसर पर सेवाभावी नीलम सिंह राजपूत, उत्तम बागड़े, रूपेश कुमार देवांगन, रूपेन्द्र रजक, गोविंद सोनी, शमशुल होदा खान, अमीन खान, राजू यादव, संजय वालेचा, वैभव सोनी, उर्मिला यादव, टोडर भैया, पंचराम सहित नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page