Advertisement
Untitled design
Untitled design
previous arrow
next arrow
Uncategorized

खैरागढ़ में भाजपा के जिला कार्यालय का मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. भारतीय जनता पार्टी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के राजनीतिक इतिहास में नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। पार्टी का नवीन जिला कार्यालय अब पूरी तरह तैयार है और इसका भव्य लोकार्पण 13 अगस्त बुधवार को होगा। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं निवृतमान जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह अति विशिष्ट अतिथि होंगे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव करेंगे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, उप मुख्यमंत्री अरुण साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, प्रभारी मंत्री लक्ष्मण लुक्को, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जी, सांसद संतोष पांडे, कोषाध्यक्ष नंदन जैन, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विक्रांत सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केशव झांझेल, निर्वतमान अध्यक्ष बिसेसर साहू सहित जिले व प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। लोकार्पण समारोह सुबह 11:30 बजे पिपरिया-खैरागढ़ कवर्धा रोड स्थित नवीन जिला भाजपा कार्यालय परिसर में आयोजित होगा। पार्टी के नेताओं ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने का आह्वान किया है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page