पॉलिटिक्स

खैरागढ़ में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का हुआ भव्य स्वागत

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव शुक्रवार को एक दिवसीय प्रवास पर खैरागढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्व.देवव्रत सिंह के परिवार से उनके निवास पर मुलाकात कर हालचाल जाना। उनके आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। खैरागढ़ आगमन से पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजकुमारी शताक्षी सिंह के नेतृत्व में जालबांधा में उनका भव्य स्वागत किया गया। करीब 50 से अधिक समर्थकों और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक उत्साह के साथ श्री सिंहदेव का अभिनंदन किया। शहर में प्रवेश करते ही सिंहदेव के काफिले का जगह-जगह स्वागत किया गया। मुख्य व्यावसायिक केंद्र ईतवारी बाजार में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी, फूलों की वर्षा और विशाल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान टीएस बाबा के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी हुई।

जिला पंचायत सदस्य शताक्षी सिंह के आमंत्रण पर राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र की आठों विधानसभा क्षेत्रों से कई करीबी समर्थक और जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल हुए। खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के वनांचल और मैदानी क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में राजपरिवार से जुड़े लोग उपस्थित रहे वहीं सिंहदेव के खैरागढ़ आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग उनकी एक झलक पाने के लिए पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी चर्चा का विषय रही। स्वागत समारोह में छुईखदान नपं अध्यक्ष रानी नम्रता देवी सिंह, गंडई नपं अध्यक्ष टाकेश्वर शाह खुसरो, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरीराज किशोर दास वैष्णव, गुलाब चोपड़ा, नीलेंद्र शर्मा, सुनीलकांत पांडे, राजनांदगांव जिला अध्यक्ष विपिन यादव, जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष देवराज किशोर दास वैष्णव, जिला प्रवक्ता राहुल तिवारी, नगर पालिका उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक खान, पूर्व नपा अध्यक्ष मीरा चोपड़ा, भीखम चंद छाजेड़, आकाशदीप सिंह गोल्डी, अशोक मूणत, सुरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह गौर, अशोक भंडारी, लोकनाथ भारती, राजू सिंह, सुबोधकांत पांडे, हरजीत सिंह, नित्य शरण सिंह, वरिष्ठ महिला कांग्रेस नेत्री संध्या देशपांडे, डॉ.किरण झा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षगण डॉ अरुण भारद्वाज, संदीप सिरमौर, मन्नू चंदेल, विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन, नेता प्रतिपक्ष दीपक देवांगन, पार्षद पुरुषोत्तम वर्मा, दिलीप लहरे, दयाराम पटेल, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गुलशन तिवारी, जिला सरपंच संघ के उपाध्यक्ष कपिनाथ महोबिया, एनएसयूआई के अध्यक्ष वासु सिंह, रवींद्र सिंह गहरवार, सूर्यकांत यादव, सरजू वर्मा, पूरन सारथी, किशन रजक, मनोज बैद, समीर कुरैशी, संजय श्रीवास, सुदीप श्रीवास्तव, मोती पाल, भूपेंद्र वर्मा, उमेश साहू, विनोद सिन्हा और रतन सिंगी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, महिला कार्यकर्ता और युवा विंग के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सिंहदेव का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत करने की दिशा में एकजुट होकर काम करने का संकल्प भी व्यक्त किया।

अपने संबोधन में टीएस सिंहदेव ने कार्यकर्ताओं के उत्साह और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही संगठन की वास्तविक शक्ति होती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता के मुद्दों के लिए लगातार संघर्ष करते रहना चाहिए और संगठन को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

राजनीतिक हलकों में टीएस सिंहदेव के इस दौरे को संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक रणनीतियों के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। सत्ता से बाहर होने के बावजूद कार्यकर्ताओं के बीच उनकी लोकप्रियता बरकरार है। खैरागढ़ में उनके स्वागत के दौरान उमड़ी भीड़ ने यह स्पष्ट कर दिया कि क्षेत्र में उनका प्रभाव अब भी मजबूत है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page