Advertisement
Untitled design
Untitled design
previous arrow
next arrow
Uncategorized

खैरागढ़ में दुर्गा विसर्जन ने तोड़ा रिकॉर्ड, दशहरे से भी ज्यादा उमड़ा जनसैलाब

सत्यमेव न्यूज के लिए आकाश तिवारी खैरागढ़। संगीत नगरी खैरागढ़ में इस वर्ष विजयादशमी के दूसरे दिन माता रानी का विसर्जन भक्ति और उत्साह के अद्वितीय संगम के रूप में इतिहास बन गया। नगर के सभी वार्डों से सुसज्जित झांकियों और देवी प्रतिमाओं के साथ निकली शोभा यात्राओं ने पूरा शहर भक्तिमय कर दिया। मां दुर्गा एवं मां सरस्वती की प्रतिमाएं आकर्षक साज-सज्जा, साउंड सिस्टम और जस गीतों की मधुर धुनों के बीच नगर भ्रमण करते हुए दाऊचौरा रपटा घाट पहुंचीं, जहां विधि-विधान से उनका विसर्जन संपन्न हुआ।

सुबह 7 बजे से शुरू हुआ विसर्जन दोपहर से लेकर देर शाम तक चलता रहा। नगर की गलियों, चौक-चौराहों और मुख्य मार्गों पर श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। इस वर्ष की भीड़ ने दशहरे के दिन उमड़े जनसैलाब का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। हर ओर माता रानी के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।

नगर भ्रमण के दौरान सजी-धजी प्रतिमाओं के साथ निकली आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। जगह-जगह भक्त मंडलियों ने जस गीत प्रस्तुत किए वहीं डीजे की लय पर महिलाएं और युवा भक्ति भाव में झूमते नजर आए। पूरे शहर में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का अनोखा दृश्य देखने को मिला।इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही। बता दे कि माता रानी के दर्शन और विसर्जन में न केवल खैरागढ़ नगर बल्कि आसपास के ग्रामों से भी हजारों श्रद्धालु पहुंचे। भक्तिमय माहौल में श्रद्धा, उल्लास और उमंग का ऐसा अद्भुत संगम शायद पहली बार देखने को मिला। जिला प्रशासन, पुलिस और नगर पालिका की ओर से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे जिससे आयोजन शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page