KCG

जिला मुख्यालय के आंबेडकर चौक में आज मनाया जायेगा 75वां संविधान दिवस

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. जिला मुख्यालय स्थित आंबेडकर चौक में मंगलवार 26 नवंबर को भारतीय बौद्ध महासभा जिला इकाई खैरागढ़-छुईखदान-गंडई द्वारा 75वां संविधान दिवस समारोहपूर्वक मनाया जायेगा। समारोह की रूपरेखा अनुसार सुबह 11 बजे से संविधान रैली निकाली जायेगी जो जिला मुख्यालय खैरागढ़ के मुख्य मार्गों का भ्रमण कर पुनः आंबेडकर चौक पहुंचेगी। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे समारोह में आमंत्रित वक्ताओं के द्वारा संविधान को लेकर उद्बोधन प्रस्तुत किया जायेगा। भारतीय बौद्ध महासभा खैरागढ़ के अध्यक्ष संतोष कुमार कामड़े सहित संस्था के प्रतिनिधियों ने उक्त आयोजन में उपस्थित होने जिलेवासियों से अपील की है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page