राजनांदगांव

एसडीओपी ने खैरागढ़ थाना पहुंच व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. एसडीओपी दिनेश सिन्हा ने शुक्रवार 30 सितम्बर को थाना खैरागढ़ का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया. इस दौरान थाने के समस्त स्टॉफ की वेशभूषा, टर्न आउट तथा किट-पेटी का निरीक्षण कर अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान अच्छा टर्नआउट तथा सुव्यवस्थित किट पेटी रखने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को इनाम के लिये अनुशंसा किया.

अर्ध वार्षिक निरीक्षण के दौरान थाने का माल खाना, आम्र्स-एम्युनिशन का निरीक्षण कर भैतिक सत्यापन किया गया. महिला व पुरुष बंदीगृह, स्टोर, मुंशियाना, विवेचक कक्ष, वायरलेस कक्ष आदि का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. थाने में संधारित सभी प्रकार के रजिस्टर व दस्तावेज का अवलोकन कर थाने की साफ-सफाई के सम्बन्ध में अवश्यक निर्देश दियेे.

थाना स्टाफ की समस्याओं जायजा लेकर थाने के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों को बेहतर अनुशासन का परिचय देते हुये उत्कृष्ट व्यवसायिक कार्य दक्षता प्रदर्शित करने प्रेरित कर इस सम्बन्ध में निर्देशित किया गया. इस दौरान थाना प्रभारी खैरागढ़ निरीक्षक निलेश पांडेय, उप निरीक्षक कृष्ण कुमार बघेल, सीएल जांगड़े सहित थाना स्टाफ उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page