Uncategorized

खैरागढ़ जिले में फटाका व्यापारियों की परेशानी बढ़ी- अब तक नहीं मिला लाइसेंस, दीवाली नजदीक

Oplus_131072

सत्यमेव न्यूज के लिए मनोहर सेन खैरागढ़। जालबांधा क्षेत्र सहित खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के कई स्थानों पर फटाका व्यापारियों को इस वर्ष अब तक लाइसेंस जारी नहीं किया गया है। हर साल नए सिरे से लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया के कारण व्यापारी परेशान हैं। अन्य जिलों में जहां पुराने लाइसेंस का नवीनीकरण कर अनुमति दी जा रही है, वहीं खैरागढ़ जिले में नई प्रक्रिया अपनाने से देरी हो रही है। व्यापारियों ने बताया कि आमतौर पर दीवाली से पहले लाइसेंस मिल जाता था लेकिन इस बार देर होने से पटाखा कारोबार ठप पड़ा है।
फटाका व्यापारी लगातार संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं, परंतु अब तक उन्हें अनुमति नहीं मिली है। जालबांधा के व्यापारियों ने प्रशासन से शीघ्र लाइसेंस जारी करने की मांग की है ताकि त्यौहार पूर्व व्यापार सुचारु रूप से आरंभ हो सके।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page