Advertisement
Untitled design
Untitled design
previous arrow
next arrow
Uncategorized

गांजा तस्करी में भिलाई के दो युवक गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज मनोहर सेन छुईखदान। नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इस सप्ताह लगातार दूसरी बड़ी सफलता हाथ लगी है। शनिवार देर शाम छुईखदान क्षेत्र में दबिश देकर पुलिस ने गांजा परिवहन करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक अवैध रूप से गांजा लेकर खैरागढ़ मार्ग की ओर जा रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने चंद्राकर ढाबा के पास मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान घनश्याम मानिकपुरी 31 वर्ष और प्रवीण कुमार चंदेल 24 वर्ष दोनों निवासी भिलाई, के रूप में हुई है। उनके कब्जे से 2.721 किलोग्राम गांजा (कीमत लगभग ₹25,000/- और परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन कीमत ₹70,000/- जब्त किया गया। जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब ₹95,000/- आँकी गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना छुईखदान में धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। को आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से उन्हें रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और तस्करी में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page