KCG

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने महिलाओं को मिला विशेष प्रशिक्षण

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला पंचायत सभा कक्ष में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देश तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल के मार्गदर्शन में किया गया। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञ मनीष अग्रवाल, राहुल डांगे और अनिल कुमार ने योजना की तकनीकी जानकारी आवेदन प्रक्रिया पात्रता लाभ और व्यवहारिक पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। जिले के विभिन्न गांवों से पहुंचीं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सोलर दीदी के रूप में तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया। उन्हें ग्रामीणों को योजना की जानकारी देने पात्र परिवारों का मार्गदर्शन करने तथा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में सहयोग करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि सोलर दीदी गांव-गांव तक स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएंगी। साथ ही इस पहल से महिलाओं के लिए अतिरिक्त आय के अवसर भी सृजित होंगे जिससे उनका आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम के संचालन में खैरागढ़ विद्युत संभाग के कार्यपालन अभियंता आलोक कुमार दुबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में विद्युत विभाग के सहायक अभियंता कनिष्ठ अभियंता सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे और प्रशिक्षण को सफल बनाने में सहयोग किया है। समापन सत्र में प्रतिभागियों से अपने अपने गांवों में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने अधिक से अधिक पात्र परिवारों को योजना से जोड़ने तथा हर पात्र हितग्राही तक योजना का लाभ पहुंचाने का संकल्प दिलाया गया है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page