टॉप न्यूज़

साल्हेवारा पुलिस ने गुम नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिले के साल्हेवारा थाना पुलिस ने संवेदनशीलता और तत्परता दिखाते हुए ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। बालिका के मिलने से परिजनों में खुशी का माहौल है। जानकारी अनुसार ग्राम गोलरडीह निवासी एक व्यक्ति ने 8 अप्रैल 2026 को थाना साल्हेवारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 14 वर्ष 6 माह की नाबालिग पुत्री 7 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे घर से बिना बताए निकल गई है और वापस नहीं लौटी। परिजनों को आशंका थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे बहला फुसलाकर ले जाया गया है। मामले में पुलिस ने धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए 12 अप्रैल को बालिका की तलाश कर उसे गंडई क्षेत्र से सुरक्षित बरामद कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद बालिका को उसके पिता को सुपुर्द कर दिया गया है। पूछताछ में सामने आया है कि बालिका की मां रोज़गार के सिलसिले में नागपुर में रहती है। मां की याद आने पर बालिका बिना किसी को बताए अपनी सहेलियों के पास छुईखदान गंडई चली गई थी। फिलहाल बालिका पूरी तरह सुरक्षित है। पुलिस की इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई से एक बार फिर ऑपरेशन मुस्कान की सार्थकता साबित हुई है, जिससे गुमशुदा बच्चों को उनके परिजनों से मिलाने में मदद मिल रही है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page