KCG

मदर्स डे के दिन दर्दनाक हादसे में मां की मौत

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें ग्राम ईटार निवासी मंगलीन लहरे उम्र 58 वर्ष की मौत हो गई। महिला अपने बेटे के साथ तेंदूपत्ता तोड़ने के लिये सुबह 5 बजे मोटर साइकिल से जंगल की ओर निकली थी। रास्ते में अचानक सड़क पर बने गहरे गड्ढे में बाइक का संतुलन बिगड़ गया जिससे मंगलीन पीछे से गिर पड़ीं। हादसे में महिला के सिर में गंभीर चोट आयी और इस दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। मदर्स डे के दिन एक माँ की सड़क हादसे में मौत की खबर से लोग दुखी हो गए। घायल महिला को निजी वाहन की मदद से सिविल अस्पताल खैरागढ़ लाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 5 बजकर 25 मिनट पर घायल अवस्था में उसे अस्पताल लाया गया था। सूचना मिलते ही खैरागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page