KCG

केसीजी जिले के चौरे व टांडेकर को मिलेगा राज्य अलंकरण पुरस्कार

सत्यमेव न्यूज/खैरागढ़. भारतीय दलित साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के द्वारा प्रति वर्ष सामाजिक, सांस्कृतिक व शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले विभूतियों को राज्य अलंकरण अवार्ड की मानद उपाधि दी जाती है.

इसी तारतम्य में 25 फरवरी को जिला केसीजी से सतीश टांडेकर को रविदास समता सम्मान तथा डॉ.प्रशांत चौरे को मौलाना आजाद शिक्षा रत्न अवार्ड प्रदान किया गया. यह सम्मान उन्हें पांडादाह में निशुल्क शिक्षण प्रशिक्षण एवं रोजगार परामर्श केंद्र का संचालन करने के लिये प्रदान किया गया है. अब तक इस केंद्र के माध्यम से लगभग 15 शिक्षित बेरोजगार आगरा से प्रशिक्षित हो चुके हैं. वहीं विद्यार्थी निशुल्क शिक्षण भी पा रहे हैं. गत वर्ष इस प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन पूर्व विधायक भुवनेश्वर बघेल जी के द्वारा की गई थी. जिसकी जन सामान्य में खूब प्रशंसा की गई थी.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page