
सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। केंद्रीय विद्यालय संगठन के अंतर्गत संचालित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय खैरागढ़ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य अंजय कुमार ने की। इस अवसर पर विद्यालय की सभी महिला शिक्षिकाओं और अन्य महिला कार्मिकों को विद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में अमृता चौधरी, पलक, डी. पार्वती रवि कुमार, प्रियंका धारगावे, सिमरन और ट्विंकल शामिल रहीं। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों सुदीप आर्य, घनश्याम गिरिया और संदेश निनावे ने भी महिला दिवस के महत्व पर प्रभावी और प्रेरक प्रस्तुति दी। प्रभारी प्राचार्य अंजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं की भूमिका परिवार समाज और राष्ट्र तीनों के निर्माण और विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ शिक्षक डॉ. योगेंद्र पांडेय ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सौरभ कुमार ने किया, जबकि प्राथमिक विभाग के मुख्याध्यापक विनोद परते ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस अवसर पर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय खैरागढ़ के शिक्षकगण उपस्थित रहे।

