केवी के छात्र वैभव यादव ने 10वीं बोर्ड में प्राप्त किया प्रथम स्थान

सत्यमेव न्यूज खैरागढ. केन्द्रीय विद्यालय खैरागढ़ के मेधावी छात्र वैभव यादव ने कक्षा 10वीं में 94 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वैभव यादव व्याख्याता भूपेन्द्र कुमार यादव एवं व्याख्याता रानी यादव के पुत्र हैं। वैभव की इस उपलब्धि से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है वहीं गुरूजनों, परिजनों सहित मित्रों ने उन्हें बधाई प्रेषित की है।

Exit mobile version