Advertisement
Uncategorized

केंद्रीय विद्यालय खैरागढ़ में भरतनाट्यम कार्यशाला आयोजित

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय खैरागढ़ में रूट्स टू रूट्स संस्था के सहयोग से भरतनाट्यम नृत्य पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान प्रसिद्ध भरतनाट्यम नर्तक राजेन्द्र कुमार ने कालभैरवाष्टक और जगनमोहन कृष्ण पर आधारित अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, प्रमुख घरानों की विशेषताएं तथा देश के सुप्रसिद्ध कलाकारों के योगदान पर विस्तृत जानकारी दी। राजेन्द्र कुमार ने विद्यार्थियों को मंच पर आमंत्रित कर भरतनाट्यम की मूलभूत मुद्राएं, हस्त संकेत और अभिव्यक्ति की तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया। उनके मार्गदर्शन से विद्यार्थियों में भारतीय शास्त्रीय नृत्य के प्रति नई उत्सुकता और रुचि जाग्रत हुई। इस अवसर पर रूट्स टू रूट्स संस्था के कार्यक्रम समन्वयक ओम प्रकाश पाठक, विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अंजय कुमार, समस्त शिक्षकगण और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में संगीत शिक्षक डॉ.मुकुंद सिंह ठाकुर सहित समस्त शिक्षकों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन संदेश निनावे ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ.योगेन्द्र पांडेय ने किया।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page