KCG

एड्स जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत खैरागढ़ महाविद्यालय हुये विविध आयोजन

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय खैरागढ़ में विश्व एड्स जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत रेड रिबन क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.जितेंद्र कुमार साखरे के मार्गदर्शन में विविध आयोजन हुये. श्री साखरे ने विद्यार्थियों को एड्स के विषय में जागरुक रहने और दूसरों को भी जागरुक करने का आह्वान किया, उन्होंने एड्स के कारण और बचाव पर विस्तृत जानकारी दी। एड्स जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत व्याख्यान का भी आयोजन किया गया। महाविद्यालय में एड्स दिवस पर रंगोली भाषण, पोस्टर एवं निबंध प्रति‌योगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक श्रीमती सृष्टि वर्मा, सतीश माहला एवं धर्मेन्द्र सर ने महत्वपूर्ण सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का संचालन रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी यशपाल जंघेल ने किया व आभार प्रदर्शन रेड रिबन प्रभारी सुरेश कुमार आडवानी ने किया।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page