KCG

दिलीप के नायब तहसीलदार बनने पर साहू समाज ने दी बधाई

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. ग्राम दैहान निवासी दिलीप कुमार साहू के नायब तहसीलदार पद में चयनित होने पर जिला साहू समाज ने दिलीप को बधाई देते हुये शुभकामनाएं दी है. अत्यंत ही गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले दिलीप के माता-पिता जीविका चलाने पुणे में मजदूरी करते हैं. उसके दादा ने कड़ी मेहनत कर शिक्षक राघवेंद्र सिन्हा के मार्गदर्शन में अपने नाती की पढ़ाई में मदद की जिसके बदौलत दिलीप नायब तहसीलदार बन पाया है. जिला साहू संघ केसीजी के अध्यक्ष टीलेश्वर साहू, जिला पंचायत सभापति विप्लव साहू, महामंत्री नूनकरण साहू, तहसील अध्यक्ष गिरधारी साहू, संरक्षक परमानंद साहू, कार्यकारी अध्यक्ष यदुकुमार साहू, दिलीप कुमार साहू अंकेक्षण, अमर सिंह साहू, संतराम साहू, प्रभात साहू, बैनदास साहू, बद्री साहू, रघुनाथ साहू, नूतन साहू, गोदावरी साहू, हरि साहू, पुरुषोत्तम साहू, सुरेश साहू, लक्ष्मीनारायण साहू, मनोहर साहू सहित समस्त स्वजातीय बंधुओं ने दिलीप को बधाई देकर सम्मानित किया है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page