Advertisement
KCG

रसोइयों को नहीं मिला मानदेय, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. शासन द्वारा स्कूलों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोइयों को 13 दिनों का मानदेय नहीं मिला है जिसे लेकर बीते सोमवार को खैरागढ़ के कलेक्ट्रेट में एकत्र होकर जिला रसोईया संघ ने मुख्यमंत्री के नाम संयुक्त कलेक्टर सुमन राज को ज्ञापन सौंपा। छत्तीसगढ़ स्कूल मध्याह्न भोजन रसोइया संयुक्त संघ जिला इकाई (KCG) की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि वर्ष 2023 में 13 दिन का मानदेय नहीं मिला है। जिससे वे आर्थिक संकट और मानसिक तनाव में हैं। संघ के जिला अध्यक्ष टीकम कोठले व सचिव निर्मल साहू ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि रसोइयों का वाजिब किन्तु लंबित मानदेय तत्काल जारी किया जाए। इस दौरान रसोईया संघ के उपाध्यक्ष गणपत वर्मा, गुलाबचंद, सू करो पटेल मनोज वर्मा मनीष निषाद चंपा सिंह दुलारी वर्मा अख्तरी बेगम सविता यादव सुनीता वर्मा सहित बड़ी संख्या में संघ से जुड़े रसोईये मौजूद थे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page