
फूलों की होली के साथ महिला दिवस पर हुआ सम्मान
सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला प्रकोष्ठ जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के तत्वावधान में रविवार 8 मार्च को सांस्कृतिक भवन खैरागढ़ में भाई-दूज के अवसर पर कायस्थ समाज के आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कायस्थ परिवारों ने भाग लिया। इस अवसर पर होली मिलन समारोह भी आयोजित किया गया जिसमें समाज के लोगों ने आपसी सौहार्द और उत्साह के साथ फूलों की होली खेलकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को अस्मिता के रूप में मनाते हुए समाज की महिलाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में डॉ. रश्मि खरे, शशीबाला श्रीवास्तव, अनिता श्रीवास्तव, सुनीता बख्शी, जयती विश्वास, संध्या श्रीवास्तव, आशा श्रीवास्तव, वंदना बख्शी, दीप्ति श्रीवास्तव अध्यक्ष, अमिता श्रीवास्तव सचिव, नुपुर श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष, शीतल श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, अन्नपूर्णा श्रीवास्तव, अर्चना श्रीवास्तव, साधना श्रीवास्तव, रूचि बख्शी, युक्ति माया बख्शी, पूनम श्रीवास्तव, शिखा श्रीवास्तव, सुरभि खरे, वैशाली खरे, आकांक्षा श्रीवास्तव, अमिषा श्रीवास्तव, सोनिया श्रीवास्तव, अंजली बख्शी व निष्ठा श्रीवास्तव सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। पुरुष वर्ग से शिव कुमार श्रीवास्तव, लखन लाल श्रीवास्तव, कमलेश बख्शी, अमिताभ बख्शी, अजय श्रीवास्तव, कौशल श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, नितेश बख्शी, शरद श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, रविराज श्रीवास्तव, सुयश खरे, गौरव बख्शी, गिरीश बख्शी, विप्लव श्रीवास्तव, नयन बख्शी, दीप्तक श्रीवास्तव, दीक्षक श्रीवास्तव, अक्षांश श्रीवास्तव सहित अन्य कायस्थ समाज के लोग मौजूद रहे।
