Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
KCG

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं की सुध लेने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के छत्तीसगढ़ आगमन को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष दीपक बैज कार्यकर्ताओं की सुध लेने संगीत नगरी खैरागढ़ पहुंचे। ज्ञात हो कि प्रदेश में सत्तासीन भाजपा की साय सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। आगामी 7 जुलाई को छत्तीसगढ़ आगमन पर आ रहे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दौरे को लेकर कांग्रेस ने तैयारियों में पूरी ताकत झोंक दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने गुरुवार को खैरागढ़ में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर रणनीति तय की और केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। दीपक बैज ने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दौरे से जनआक्रोश का बिगुल बजेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को चार्ज करते हुये कहा कि भाजपा की साय सरकार गरीब विरोधी और उद्योगपतियों की समर्थक है।

भाजपा सरकार सिर्फ आंकड़ों में विकास दिखा रही- बैज
श्री बैज ने आगे कहा कि वास्तविकता यह है कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार सिर्फ आंकड़ों में विकास दिखा रही है लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि छत्तीसगढ़ आज भी बदहाल है। जल, जंगल और जमीन को लूटने का खुला खेल चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में खनिज संसाधनों की खुली लूट हो रही है और कोल माइंस, आयरन ओर जैसी संपत्तियों को चहेते उद्योगपतियों के हवाले किया जा रहा है। सरकार की नीतियों का फायदा आम जनता को नहीं बल्कि कुछ खास पूंजीपतियों को मिल रहा है। यह सरकार किसानों, आदिवासियों और गरीबों के हक को छीन रही है। बैज ने यह भी कहा कि जब राज्य में कांग्रेस की सरकार थी तब केंद्र की भाजपा सरकार ने बदले की भावना से व्यवहार करते हुए विकास योजनाओं को रोकने और प्रदेश को उपेक्षित रखने का काम करती रही। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार में जो पैसा गांव गरीब और किसानों के पास जाना चाहिए वह नेताओं और मंत्रियों की जेब में जा रहा है। डेढ़ साल में छत्तीसगढ़ को सिर्फ लूटा गया है। बैज ने दावा किया कि मल्लिकार्जुन खड़गे का यह दौरा भाजपा की विफलताओं को जनता के सामने लाएगा और राज्य सरकार की नाकामियों के खिलाफ बिगुल फूंकेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे गांव-गांव जाकर भाजपा के झूठे वादों और जनविरोधी नीतियों को उजागर करें और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। बैठक में खड़गे के आगमन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया और कार्यकर्ताओं से आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया गया। इस दौरान विशेष तौर पर कांग्रेस के जिला प्रभारी पदम कोठारी, पंडरिया की पूर्व विधायक ममता चंद्राकर, खैरागढ़ के पूर्व विधायक गिरवर जंघेल, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकरे, गंडई नपं के अध्यक्ष टारकेश्वर शाह खुसरो, जिला सेवा दल के अध्यक्ष राजा देवराज किशोर दास वैष्णव, जिला युकां अध्यक्ष गुलशन तिवारी, जिला महिला कांग्रेस के अध्यक्ष आरती महोबिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खैरागढ़ ग्रामीण के अध्यक्ष आकाशदीप सिंह गोल्डी, शहर अध्यक्ष भीखमचंद छाजेड़, मुढ़ीपार ब्लॉक अध्यक्ष कोमल साहू, छुईखदान अध्यक्ष रामकुमार पटेल, गंडई अध्यक्ष भिज्ञेश यादव, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील कांत पांडे, नीलेंद्र शर्मा मनराखन देवांगन, डॉ.अरुण भारद्वाज, नपा उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक खान, पालिका के नेता प्रतिपक्ष दीपक देवांगन, सुरेंद्र सिंह, पूरन सारथी, अयूब खान, दिलीप ओगरे, यतेंद्रजीत सिंह, सूर्यकांत यादव, हिमाचल राजपूत, रिंकू महोबिया, नित्यशरण सिंह, मोहन वर्मा, नरेंद्र सेन, संत निषाद, नदीम मेमन, रतन सिंघी सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page