कांग्रेस के किले को बरकरार रखने कांग्रेस पर्यवेक्षक ने एकजुट होकर कार्य करने की दी नसीहत

नगर में कांग्रेस की सरकार बनाने कार्यकर्ताओ को किया रिचार्ज, गिले शिकवे भूलकर पार्टी की जीत के लिए दिया मूलमंत्र
सत्यमेव न्यूज अंबागढ़ चौकी. नगर में कांग्रेस की सरकार बनाने एवं एक दशक से कांग्रेस की किले में तब्दील अंबागढ चौकी में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए कांग्रेसजनो को एकजुट होकर कार्य करना पडेगा। नगरीय निकाय चुनाव में अंबागढ चौकी नगर पंचायत के लिए कांग्रेस के पर्यवेक्षक मेहुल मारू ने कार्यकर्ताओ को रिचार्ज करते हुए पार्टी की सफलता के लिए गिले शिकवे भूलकर व जमीन में कार्य करने की नसीहते दी। अंबागढ चौकी नगर पंचायत के लिए छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी से नियुक्त पर्यवेक्षक प्रदेश सचिव मेहुल मारू ने आज नगर पहुचकर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओ की बैठक ली। पार्टी पर्यवेक्षक की बैठक में नगर पंचायत में पदाधिकारी एवं चुनाव लडने के इच्छुक कांग्रेस कार्यकर्ता बडी संख्या में शामिल हुए। नगर के साहू धर्मशाला में सम्पन्न हुई कांग्रेस पार्टी की नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी बैठक में सबसे पहले चुनाव लडने के इच्छुक कार्यकर्ताओ व पार्टी पदाधिकारियो ने अपने विचार रखे। कांग्रेसजनो के संबोधन के बाद प्रदेश कांग्रेस सचिव व पर्यवेक्षक मेहलु मारू ने कहा की अंबागढ चौकी, मोहला मानपुर क्षेत्र कांग्रेस का गढ रहा है। इस किले ने विधानसभा में कांग्रेस को दो विधायक तथा लोकसभा में पार्टी प्रत्याशी को एैतिहासिक लीड दिलाई थी। श्री मारू ने कहा की नगर व वंनाचल में कांग्रेस की किले को बचाए रखने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। और एक बडे लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए छोटी छोटी बातो व गिले षिकवे को भूलकर पार्टी की सफलता के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आहवान किया। र्प्यवेक्षक श्री मारू ने कहा की टिकिट कोई भी मांग सकता है। आप दावेदारी जरूर करे लेकिन जब पार्टी से किसी का नाम फाइनल हो तो पार्टी की जीत के लिए ईमानदारी के साथ काम करे। बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने भी विचार रखे। जिलाध्यक्ष ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी से मिले निर्देशों की जानकारी देते हुए चुनाव लडने के इच्छुक कार्यकर्ताओ को ब्लाक अध्यक्ष, विधायक व पर्यवेक्षक के पास आवेदन जमा करने का निर्देश दिया। बैठक के अंत में पर्यवेक्षक ने दोवेदरो से आवेदन स्वीकार किए। बैठक का संचालन ब्लाक अध्यक्ष मनीष बंसोड ने व आभार ज्ञापन बेनीप्रसाद साहू ने किया। इस अवसर पर श्यामसुंदर लाटा, शेशवरी ध्रुवे, पन्ना मेश्राम, गोपाल पाल, दामोदर शर्मा, नंदकिशोर कुंजाम, रामगोपाल शर्मा, साधना सिंह, विद्या ताम्रकार, रितेश मेश्राम, अशोक वर्मा, शंकर निशाद, मुकेश सिन्हा, विजय यादव, प्रमोद ठलाल, छगन बंजारे, शमीमुद्यीन कुरैशी, बिटटु रब्बानी, जयलाल सिन्हा, अनीश कुरैशी, विनोद डेहरिया, रजिया बेगम, मनीश साहू, आर.एन.सिंह, जमुना तिग्गा, रिनी पोरटी, मिर्जा रज्जाक बेग, अरूण यादव, मोनू कुरैशी, रेहाना बेगम, शोभा भोयर, समा खान, गोपीचंदा सहित बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पार्षद पार्टी कोष में राशि जमा करे
छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व अंबागढ चौकी निकाय चुनाव के लिए पार्टी पर्यवेक्षक मेहुल मारू ने कांग्रेस कार्यकर्ताओ को डॉ मनमाहेन सिंह कमेटी के निर्देशो की जानकारी दी। पर्यवेक्षक ने निकाय में इस कार्यकाल में पार्षद रहे व चुनाव लडने के इच्छुक नेताओ को पार्टी के निर्देशो के अनुरूप अपने आवेदन के साथ पार्टी कोष में निर्धारित राशि पांच माह का मानेदय अवश्य जमा कराने के निर्देश दिए।
व्हाट्सअप से भी स्वीकार किए जाएंगे आवेदन
नगर पंचायत अंबागढ चौकी में पार्षद व अध्यक्ष पद का चुनाव लडने के इच्छुक कांग्रेसजनो का आवेदन व्हाट्सअप से भी स्वीकार किए जाएंगे। अंबागढ चौकी के पर्यवेक्षक प्रदेश कांग्रेस सचिव मेहुल मारू ने चुनाव लडने के इच्छुक कार्यकर्ताओ को अपाना व्हाट्सअप नंबर जारी करते हुए बताया कि वे अपना आवेदन पीडीएफ के माध्यम से उन्हे भेज सकते है साथ ही वे आवेदन ब्लाक कांग्रेस संगठन को भी सौप सकते है।
युवाओ को टिकिट देने की मांग उठी
कंगेस की चुनावी तैयारी बैठक में पर्यवेक्षक के समाने युवक कांग्रेस व एनएसयुआई के कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियो ने अधिक से अधिक संख्या में युवाओ को नगरीय निकाय में मौका देने की मांग रखी। इसके अलावा कार्यकर्ताओ की ओर से यह भी मांग उठी की पार्टी संगठन के पदो में बैठे पदाधिकारी किस तरह टिकिट मांग रहे है। क्या इन्हे टिकिट दिया जा सकता है। पार्टी के निर्देशो को सभी के सामने रखे। इस पर पर्यवेक्षक श्री मारू ने कहा की युवाओ को पुरा अवसर दिया जाएगा और कहा की टिकिट मांगने का अधिकार सभी को है। पार्टी का निर्णय सर्वमान्य होगा इसे सभी को स्वीकार करना होगा।