KCG

जिला पंचायत चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने घोषित किये 10 में से 09 सीटों पर अपने अधिकृत उम्मीदवार

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. जिला पंचायत चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 10 में से 09 सीटों पर अपने अधिकृत उम्मीदवार की विधिवत घोषणा कर दी है। जिला पंचायत का चुनाव लड़ने वालों में भाजपा के कुछ बड़े नाम भी है इनमें निवृत्तमान जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, निवृत्तमान जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रियंका खम्हन ताम्रकार व पूर्व जिला पंचायत सभापति व भाजपा नेत्री श्रीमती लिमेश्वरी हेमू दास साहू का नाम शामिल है। नवगठित जिले के पहले जिला पंचायत चुनाव में भाजपा ने कुछ नए चेहरों पर भी दांव लगाया है इनमें उदयपुर के युवा भाजपा नेता ललित चोपड़ा, परमेश्वरी सिन्हा, दिनेश लाल वर्मा, जमुना कुर्रे जयंत्री साहू व भुवनेश्वरी देवांगन के नाम शामिल है। जिला पंचायत चुनाव के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची में क्षेत्र क्र. 01 साल्हेवारा से भाजपा ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। यह सीट पहली बार अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित हुई है। ज्ञात हो कि चयन समिति की अनुशंसा व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव सिंह की सहमति के बाद चुनाव प्रभारी घम्मन साहू व जिला भाजपाध्यक्ष बिसेशर साहू ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा की है। प्रत्याशियों की घोषणा के बाद टिकट मिलने वाले अभ्यर्थियों के समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है वहीं टिकट काटने वाले उम्मीदवारों के खेमे में मायूसी देखने को मिल रही है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page