KCG

कलेक्टर ने ली अहम बैठक: एलपीजी आपूर्ति व पेट्रोल-डीजल स्टॉक की हुई समीक्षा

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिले में घरेलू एलपीजी गैस की उपलब्धता और पेट्रोल डीजल की आपूर्ति व्यवस्था को लेकर कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिले के सभी गैस एजेंसी संचालकों और पेट्रोल पंप संचालकों से वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि घरेलू गैस सिलेंडरों की आवक और वितरण की प्रतिदिन निगरानी सुनिश्चित की जाए ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि जिले में गैस की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था नियमित बनी रहनी चाहिए। बैठक में यह जानकारी दी गई कि जिले में फिलहाल 6 एलपीजी गैस एजेंसियां और 34 पेट्रोल पंप संचालित हो रहे हैं। कलेक्टर ने पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिए कि पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखें तथा स्वास्थ्य पुलिस और अन्य आवश्यक सेवाओं में लगे वाहनों के लिए जरूरत पड़ने पर रिजर्व ईंधन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही स्पष्ट किया गया कि पेट्रोल डीजल केवल वाहनों के फ्यूल टैंक में ही दिया जाए। बैठक में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 की प्रगति की भी समीक्षा की गई। योजना के तहत जिले को 5088 गैस कनेक्शन का लक्ष्य मिला है। अब तक 3889 आवेदनों का केवाईसी पूरा किया जा चुका है जिनमें 3330 एसवी जारी किए गए हैं और 2531 हितग्राहियों को गैस कनेक्शन प्रदान किए जा चुके हैं। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को शेष लक्ष्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर सुरेंद्र कुमार ठाकुर, खाद्य अधिकारी भुनेश्वर चेलक, सहायक खाद्य अधिकारी दीपक धनकर सहित संबंधित अधिकारी तथा गैस एजेंसी और पेट्रोल पंप संचालक मौजूद रहे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page