Advertisement
Uncategorized

कलेक्टर ने की पीएम जनमन योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिले में संचालित पीएम जनमन योजना के कार्यों की प्रगति को लेकर कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में दीर्घकालिक और तात्कालिक गतिविधियों की विभागवार स्थिति का आकलन करते हुए सभी योजनाओं को तय समय सीमा में पूर्ण करने पर जोर दिया गया। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग स्वर्णिम शुक्ला ने निर्माण कार्यों एवं आधारभूत सुविधाओं की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि पक्के आवास निर्माण, सड़क विकास, पेयजल आपूर्ति, बहुउद्देशीय केंद्रों की स्थापना, आंगनबाड़ी भवन निर्माण मोबाइल मेडिकल यूनिट एमएमयू संचालन ग्रामीण विद्युतीकरण क्रेडा के माध्यम से सौर ऊर्जा सुविधाएं दूरसंचार सेवाएं तथा छात्रावास निर्माण जैसे कार्यों में लगातार प्रगति दर्ज की जा रही है। समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि योजना के अंतर्गत सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए और शत प्रतिशत संतृप्ति सुनिश्चित की जाए। विभागों के बीच समन्वय कार्य गुणवत्ता तथा नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाना अनिवार्य है। बैठक में बैगा जनजाति के हितग्राहियों और उनकी बसाहटों में योजना के सामाजिक एवं आर्थिक प्रभाव का मूल्यांकन करने पर भी जोर दिया गया ताकि योजनाओं का लाभ स्थायी रूप से समुदाय तक पहुंच सके। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता सहित शिक्षा स्वास्थ्य और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page