कन्या स्कूल में शाला विकास एवं प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला खैरागढ़ में शाला विकास एवं प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में शाला विकास समिति के अध्यक्ष आलोक श्रीवास एवं सांसद प्रतिनिधि भागवत शरण सिंह उपस्थित रहे। बैठक सत्र 2025-26 में आयोजित स्थानीय कक्षा 11वीं एवं 9वीं तथा माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं एवं 12वीं परीक्षा परिणाम की जानकारी शाला विकास समिति के सदस्यों को दी गई। स्कूल के परीक्षा परिणाम संतोषजनक होने पर शाला परिवार को बधाई दी गई तथा 2026 -27 के लिए अभी से रणनीति बनाने का निर्णय गया। संस्था के प्राचार्य डॉ. कमलेश्वर सिंह ने हिंदी माध्यम में छात्रों की दर्ज संख्या के मुताबिक शिक्षकों की कमी होने की जानकारी दी गई साथ ही उन्होंने गणित के 2 पद, हिन्दी के 1 पद, राजनीति के 1 पद, भूगोल के 2 पद, अर्थशास्त्र, जीव विज्ञान, भौतिक, रसायन, गृह विज्ञान, संस्कृत के क्रमशः 1-1 पद रिक्त है जिन्हें प्रतिनियुक्ति से शीघ्र भरे जाने के लिए उच्च कार्यालय से पत्राचार करने की बात कही। शाला परिसर को स्वच्छ एवं हराभरा करने के लिए जनसहयोग से गार्डन निर्माण करने का निर्णय लिया गया। शिक्षकों को सत्र 2026 -27 के लिए डेली डायरी एवं पाठ्यक्रम पंजी वितरित कर निर्देशित किया गया कि 16 जून से दैनिंदनी बनाएं। राज्य शासन से प्राप्त प्रवेश संबंधी शेड्यूल का कड़ाई से पालन करने निर्देशित किया गया वहीं 30 जून तक हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने की जानकारी दी गई। शाला विकास समिति के सदस्यों से वित्तीय वर्ष 2025-26 में किए गए आय -व्यय का अनुमोदन भी लिया गया। ग्रीष्म अवकाश में शिक्षकों की उपस्थिति के लिए रोटेशन बनाया गया। इस अवसर संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता कुणाल टंडन, अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, विनीता दीक्षित, खूम वर्मा, किशोर कुमार यादव, गुंजन सिंह, नीलू सिंह, तृप्ति दशरिया, उत्तरा साहू, उमा देवी त्रिपाठी, मेघा उपाध्याय, निलयदास, मनोज पटेल, सिमरन कौर, प्रज्ञा कामड़े, सोनिया मसीह, आशीष पटेल, तर्पना, सुपर्णा, जया, गौरी, अमीषा, स्वाति, भैरवी व संगीता ठाकुर सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Exit mobile version