Uncategorized

कन्या महाविद्यालय खैरागढ़ में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर हुआ ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय खैरागढ़ में विज्ञान संकाय के तत्वावधान में ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ.ओ.पी. गुप्ता के मार्गदर्शन में संपन्न इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा तार्किक सोच और वैज्ञानिक तथ्यों की समझ को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम के संयोजक मानिक चंद बंजारे अतिथि व्याख्याता, प्राणीशास्त्र तथा सहसंयोजक अजय कुमार वर्मा अतिथि व्याख्याता, वनस्पति शास्त्र रहे। सदस्य के रूप में मैथिली पटेल एवं पायल सुधाकर ने विज्ञान से संबंधित विविध प्रश्नों के माध्यम से प्रतियोगिता को रोचक और ज्ञानवर्धक बनाया। महाविद्यालय की छात्राओं और प्राध्यापकों के सहयोग से कार्यक्रम का सफल संचालन हुआ। इस अवसर पर डॉ. मेधाविनी तूरे, दुर्वासा सिन्हा, सौरभ साहू, वासुदेव साहू, शिखा जोशी, सौम्या गुप्ता, वर्षा साहू, टिकेश्वरी साहू सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। प्रतियोगिता में नेहा साहू बी.एससी. तृतीय वर्ष ने प्रथम, टिंकी महोबिया बी.एससी. तृतीय वर्ष ने द्वितीय तथा शिफा परवीन बी.एससी. चतुर्थ सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी में पौधों की पत्तियों के हरे रंग का कारण मैग्नीशियम तत्व, एसआई प्रणाली में बल की इकाई न्यूटन, निर्वात में प्रकाश की गति 3×10^8 मीटर प्रति सेकंड प्याज का तना रूपांतरित भाग होना दुनिया का सबसे छोटा फूल वाला पौधा वुल्फिया तथा सबसे बड़ा फूल रिफ्लेशिया जैसे प्रश्न शामिल थे। इसके अलावा दरियाई घोड़े के सर्वाधिक काटने के बल कोशिका के पावरहाउस माइटोकांड्रिया, शुद्ध जल का pH मान 7, अम्लीय वर्षा के लिए नाइट्रोजन व सल्फर के ऑक्साइड टेलीफोन के आविष्कारक अलेक्जेंडर ग्राहम बेल तथा पौधों में जल के परिवहन हेतु जाइलम ऊतक जैसे प्रश्नों ने छात्राओं की वैज्ञानिक समझ को परखा। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page