Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
KCG

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर संगीत नगरी में निकली तिरंगा यात्रा

Oplus_131072

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा 26 निर्दोष सैलानियों की निर्मम हत्या के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आतंकियों पर प्रहार किया और 200 से भी अधिक आतंकियों को मार गिराया जिसके बाद ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न पूरे देश में देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ में भी सेना के सम्मान में हर जिले में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है इसी कड़ी में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में भी तिरंगा यात्रा निकालकर भारतीय सेना का सम्मान किया गया और आभार भी जताया। तिरंगा यात्रा शनिवार शाम 5 बजे खैरागढ़ के राजा फतेह सिंह खेल मैदान से प्रारंभ हुई जहां मुख्य रूप से जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, पूर्व विधायक कोमल जंघेल नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा नंद चंद्राकर, कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, स्कूली बच्चे व नगर वासी मौजूद रहे
सबसे पहले मौजूद सभी लोगों ने पहलगाम हमले में शहीद नागरिकों को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद भारत माता की जय के नारे के साथ तिरंगा यात्रा प्रारंभ हुई जो खैरागढ़ नगर के हॉस्पिटल चौक, राजीव चौक, जय स्तंभ चौक, नया बस स्टैंड होती हुई वापस राजा फतेह सिंह खेल मैदान में पहुँचकर सम्पन्न हुई।
कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने कहा कि इस वक्त पूरा देश एकजुट है देश का हर नागरिक सेना के साथ खड़ा है इसी का संदेश देने के लिए आज ये तिरंगा यात्रा निकाली गई है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि ये तिरंगा यात्रा उन आतंकवादियों के लिए एक संदेश है कि भारत की एकता और अखंडता पर जो भी प्रहार करेगा उसे आज का भारत देश बर्दाश्त नहीं करेगा उन्होंने हमारे 26 लोगों को मारा है और जवाब में हमने उनके 200 से ज्यादा आतंकवादियों को मार गिराया। भारत एक मजबूत राष्ट्र हो चुका है और तिरंगा यात्रा के माध्यम से हमने इसका संदेश दिया है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page